हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। रविवार का दिन सूर्य देवता के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन के दुख समाप्त हो सकते हैं। आज हम आपको रविवार के कुछ महत्वपूर्ण टोटके बताएंगे, जिनसे आपके जीवन में सुख, धन और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
1. रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। एक तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपनी मनोकामना बताएं, आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।
2. रविवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी शुभ होता है। जल में सफेद फूल की पत्तियां मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान भोलेनाथ और सूर्य देव का स्मरण करें। आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
3. यदि आप राहु, केतु और शनि की बुरी दृष्टि से प्रभावित हैं, तो रविवार को एक तांबे के लोटे में जल और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। यह उपाय 7 रविवार तक लगातार करें। इससे आपकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
4. यदि आपके व्यवसाय में घाटा हो रहा है या आप मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार को एक सफेद कपड़े में काला तिल, गुड़ और चावल लेकर बहती नदी में प्रवाहित करें। इस दौरान सूर्य देव से अपनी समस्या बताएं।
5.
6. जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा, वे तांबे के लोटे में गुलाब की पत्तियां और शुद्ध जल डालकर एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को सूर्य देव को अर्पित करें। ऐसा 7 रविवार तक करें, आपको पसंद का जीवनसाथी मिलेगा।
6. जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा, वे तांबे के लोटे में गुलाब की पत्तियां और शुद्ध जल डालकर एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को सूर्य देव को अर्पित करें। ऐसा 7 रविवार तक करें, आपको पसंद का जीवनसाथी मिलेगा।