ये दुनिया बहुत बड़ी और विचित्र है। इसलिए यहां हमे आए दिन नई नई और हैरान कर देने वाली चीजें देखने को मिलती रहती है। अब इंडोनेशिया के इस अजीबोगरीब मामले को ही ले लीजिए। यहां मछवारे ने एक गर्भवती शार्क मछली (pregnant shark fish) को अपने जाल में कैद कर लिया। जब उसने इस मछली का पेट चिरा तो उसके अंदर से 3 शार्क के छोटे छोटे बच्चे निकले। इन बच्चों में से 2 तो नॉर्मल थे लेकिन तीसरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल शार्क के इस तीसरे बच्चे की शक्ल इंसान से काफी मिलती जुलती है। खासकर उसकी दो बड़ी बड़ी और गोल गोल आंखें इंसानों की तरह ही लगती है। अब इंसानों की तरह दिखने वाली इस बेबी शार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसने भी इन फोटोज को देखा वह खुदरत के इस अद्भुत करिश्मे से हैरान रह गया।

यह अजीब शार्क इंडोनेशिया के रहने वाले 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नरेन की है। वह खुद भी शार्क की शक्ल देख हैरत में पड़ गया। उसी ने इस शार्क की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दी। उधर उसके गाँव में भी लोग दूर दूर से इंसानी शक्ल वाली इस शार्क को देखने आ रहे हैं।

कई लोगों ने अब्दुल्लाह को ऑफर दिया है कि वह पैसों के बदले ये शार्क उन्हें दे दें। लेकिन मछुआरे का अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। वह इसे शार्क को अपने पास ही रखना चाहता है। उसका मानना है कि यह बेबी शार्क उसके लिए अच्छा भाग्य लेकर आई है। ये उसका गुड लक चार्म है।

उधर गांव वालों ने जब इंसानी शक्ल वाली इस बेबी शार्क को देखा तो वे उसकी पूजा करने लगे। उन्हें लगता है कि ये ऊपरवाले का भेजा कोई दूत है। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बहुत से लोगों को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि कोई शार्क मछली किसी इंसान जैसी कैसे दिख सकती है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने पहले कभी इस तरह की कोई शार्क देखी है? वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर इंसानी शक्लों वाले कई जानवर वायरल हो चुके हैं। वैसे देखा जाए तो हम इंसान भी किसी न किसी तरह से जानवरों की बेसिक संरचना से जुड़े हुए हैं।

दोस्तों यदि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो से दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

और पढ़ें
AAI RECRUITMENT 2025 : एयरपोर्ट में 11008 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
Sabkuchgyan
UP Lekhpal Bharti 2025 : यूपी लेखपाल के 99 हजार पदों की पेशकश, यूपी सरकार ने स्वीकार की मांग!
Sabkuchgyan
ESIC मेडिकल कॉलेज में निकली डेंटल वालों के लिए भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगा सीधा जॉब
Sabkuchgyan
JNMDA में भर्ती का बड़ा ऐलान! असिस्टेंट और क्लर्क की पोस्ट खाली, यहां पढ़ें डिटेल्स
Sabkuchgyan
BSNL का धमाका! Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
Sabkuchgyan
Kedarnath Yatra : पूर्ण आध्यात्मिक आनंद के लिए आसपास के इन दिव्य स्थलों पर ज़रूर जाएं
Sabkuchgyan
रोजाना 1 कप लौकी का जूस पीने से होंगे 5 गजब के फायदे
Sabkuchgyan
Collagen Mask At Home: इस तरह से घर पर मास्क बनाएँ और चमकदार त्वचा पाएँ
Sabkuchgyan
Ubtan Powder At Home: आसानी से घर पर बनाएँ उबटन और अपनी त्वचा पर बेहतर ग्लो पाएँ
Sabkuchgyan
लिवर ट्यूमर: लिवर ट्यूमर कितना खतरनाक है? प्रारंभिक संकेत और उपचार विकल्प
Sabkuchgyan