समाचार भारत लाइव, डिजिटल डेस्क: भारतीय संस्कृति में दैनिक क्रियाओं के लिए भी विशेष दिन तय किए गए हैं, जिनमें नाखून काटने और बाल धोने जैसे कार्य भी शामिल हैं। हालांकि अधिकतर लोग इस बात से अनजान हैं कि गलत दिन बाल धोने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं सप्ताह में किन दिनों बाल धोने को शुभ माना गया है और किन दिनों इससे बचना चाहिए।

सोमवार को बाल धोना: मान्यता है कि विवाहित महिलाओं को सोमवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। इस दिन बाल धोने से परिवार की प्रगति रुकती है। कुंवारी लड़कियां इस दिन बाल धो सकती हैं।

मंगलवार को बाल धोना: मंगलवार को बाल धोना शुभ नहीं माना जाता। विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों को भी मंगलवार को बाल धोने से बचना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता आती है।

बुधवार को बाल धोना: सप्ताह में बुधवार का दिन बाल धोने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। विवाहित महिलाएं, कुंवारी कन्याएं और पुरुष सभी इस दिन बाल धो सकते हैं। ऐसा करने से धन-संपदा और समृद्धि में वृद्धि होती है।

गुरुवार को बाल धोना: गुरुवार के दिन किसी भी व्यक्ति को बाल धोने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गुरुवार को बाल धोने से उम्र कम होती है और घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती जाती है।

शुक्रवार को बाल धोना: शुक्रवार को बाल धोना शुभ माना गया है। इस दिन स्वयं की साफ-सफाई और ग्रूमिंग करने से लक्ष्मी जी और शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में वैभव और सुख-समृद्धि आती है।

शनिवार को बाल धोना: शनिवार को बाल धोना अशुभ माना जाता है। विशेष रूप से विवाहित महिलाओं को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, क्योंकि इससे शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ सकती है।

रविवार को बाल धोना: हालांकि रविवार ज्यादातर लोगों के लिए छुट्टी का दिन होता है, फिर भी ज्योतिष के अनुसार रविवार को बाल धोने से बचना चाहिए। विवाहित महिलाओं को विशेषकर इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जबकि पुरुष और कुंवारी कन्याएं इस दिन बाल धो सकती हैं।

और पढ़ें
दूल्हे से दो महीने तक दूर रही दुल्हन, ससुराल आई तो सुहागरात पर प्यार से बोली- आप सो जाओ… फिर कर गई ये कांड
Newspoint
AC में जम गई है बर्फ? तो तुरंत कर लें ये काम, वरना कूलिंग का हो जाएगा सत्यानाश
Newspoint
गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक के लिए चलेगी पिंक बस, जानें महिलाओं को कितना देना होगा किराया
Newspoint
इस दमदार SUV ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सिर्फ 4 महीनों में 39,000 लोगों ने किया बुक
Newspoint
मारुति से लेकर टाटा तक, बच्चों के लिए सबसे ज्यादा सेफ हैं 15 लाख से कम की ये 5 कार
Newspoint
लैंड रोवर ने भारत में नई रेंज रोवर के लिए शुरू की बुकिंग, लेकिन नहीं मिल रहे नए ऑर्डर! इसके पीछे है ये बड़ी वजह
Newspoint
Royal Enfield ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'Flying Flea C6', जानें क्या है ख़ास
Newspoint
सुहागरात पर दुल्हन से बोला दूल्हा, थोड़ा इंतजार करो…फिर अगले दिन आई बुरी खबर
Newspoint
इन तारीखों पर जन्मे लोग हर समय रहते हैं Confuse, मेहनत करने के बाद भी नहीं मिलती सफलता, अपनी बर्थ डेट से जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
Newspoint
रोज कितने मिनट तक तेज चलने से बॉडी फैट गायब हो सकता है? जानें वजन कम करने के लिए कितना पैदल चलें
Newspoint