नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। वर्ल्ड इको आउटलुक की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। भारत ने जापान को पछाड़ते हुए नंबर चार पर कब्जा जमा लिया है। भारत की जीडीपी अब 4.187 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है जबकि जापान की जीडीपी 4.186 ट्रिलियन डॉलर है। अर्थव्यवस्था के मामले में इस तरह अब अमेरिका, चीन और जर्मनी ये तीन देश ही भारत से आगे हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया कि भारत इस साल के अंत तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मगर बाद में आउटलुक रिपोर्ट ने बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है।

आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस साल 2025 में भारत की जीडीपी 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रोथ कर सकती है। आईएमएफ के अनुसार भारत साल 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है। हालांकि जर्मनी को पछाड़कर नंबर तीन की पोजिशन पर आने में भारत को अभी 2028 तक का इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार नंबर तीन पर काबिज जर्मनी की जर्मनी की जीडीपी 4.744 ट्रिलियन डॉलर है।

वहीं चीन और अमेरिका इस मामले में काफी आगे हैं। 30.507 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। जबकि चीन की जीडीपी 19.231 ट्रिलियन डॉलर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, हर भारतीय के लिए गर्व का दिन। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि आंकड़ों से परे है। यह वह रास्ता है जिस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर साथ-साथ चल रहे हैं। पीएम के साहसिक फैसले, दृढ़ संकल्प और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में उनके विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है।

 

The post appeared first on .

और पढ़ें
जीवन के सफर में हमेशा मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए: दीपक कामड़े
Newspoint
क्या है टीवी एक्टर वर्शिप खन्ना के नए शो 'पति ब्रह्मचारी' की खासियत?
Newspoint
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बॉलीवुड सितारों की भावनाएं
Newspoint
क्या है 'बैड बॉय कार्तिक' की कहानी? जानें नागा शौर्य की नई फिल्म के बारे में!
Newspoint
माइकल बबल की वापसी: द वॉइस के कोच के रूप में तीसरी बार
Newspoint
Pawandeep Rajan की कार दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य में सुधार
Newspoint
जेजे अस्पताल में हृदय ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, सीवीटीएस टीम की विशेषज्ञता का प्रमाण
Newspoint
फरवरी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि
Newspoint
गुजरात में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
Newspoint
संकष्टी चतुर्थी विशेष: विघ्नहर्ता गणेश के इन मंत्रों से दूर होगी हर बाधा
Newspoint