भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जो 9 मई 2025 से शुरू होकर 24 मई 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती में कुल 147 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग और एकाउंट्स के 20 पद, जूनियर कमर्शियल एजुकेटिव के 125 पद और जूनियर असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं।
भर्ती संगठन | भारतीय कपास निगम (CCI) |
पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट |
कुल रिक्तियां | 147 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | DR/CCI/2025 |
वेतनमान | पद के अनुसार भिन्न |
कार्य स्थान | सम्पूर्ण भारत |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मई 2025 |
श्रेणी | भारतीय कपास निगम भर्ती 2025 |
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 9 मई 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
भारतीय कपास निगम लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2. रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन पढ़ें। 3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 4. सभी जानकारी सही-सही भरें। 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।