यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें कुल 453 पदों की घोषणा की गई है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 17 जून 2025 है। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
UPSC CDS Recruitment 2025
संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-2 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें विभिन्न अकादमियों के लिए पदों का विवरण निम्नलिखित है: इंडियन मिलिट्री अकैडमी देहरादून के लिए 100, इंडियन नेवल अकैडमी एझिमला के लिए 26, एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद के लिए 32, और ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई के लिए 276 पुरुष और 19 महिला पद शामिल हैं।
भर्ती संगठन | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त रक्षा सेवा |
कुल रिक्तियां | 453 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 11/2025.CDS-II |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
श्रेणी | UPSC CDS II भर्ती 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 मई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025
परिणाम की तिथि: अक्टूबर 2025
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदकों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों के अनुसार आयु सीमा भिन्न हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
उम्मीदवार के पास संबंधित डिग्री होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
UPSC CDS भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मई 2025 से प्रारंभ हो गए हैं।
UPSC CDS भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब हैं?
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है।