एशिया कप 2025: इस समय आईपीएल का 18वां सीजन चल रहा है, जिसमें शानदार मुकाबले हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है। यह खबर एशिया कप 2025 से संबंधित है।
दरअसल, रोहित की टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो गई है, और अब दूसरी टीम खेलती नजर आएगी। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।
आपको बता दें कि एशिया कप का पिछला संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 6 टीमें शामिल थीं, जिनमें रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल क्रिकेट टीम भी थी। लेकिन इस बार नेपाल क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में नहीं है। 2023 एशिया कप में पाकिस्तान, इंडिया, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें शामिल थीं।
जानकारी के अनुसार, एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलेंगी। इसमें ओमान, हांगकांग और यूएई की टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा, इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। नेपाल क्रिकेट टीम ने 2023 एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन 2025 के लिए यह सफल नहीं हो पाई।
यह भी जानकारी मिली है कि एशिया कप 2025 सितंबर में आयोजित किया जाएगा। यह टी20 फॉर्मेट में होगा, क्योंकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। यह टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा सकता है, जिसमें यूएई या श्रीलंका का नाम शामिल है। इस बार के टूर्नामेंट की मेज़बानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास है।