Tree felling case : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के बगल वाले भूखंड पर तेलंगाना सरकार को पेड़ों के संरक्षण के अलावा किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं करनी चाहिए। पीठ ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से पूछा कि राज्य द्वारा पेड़ों को हटाने समेत विकासात्मक गतिविधियां शुरू करने की तत्काल इतनी क्या मजबूरी है। मुख्य सचिव को यह भी बताने का निर्देश दिया गया कि क्या राज्य ने ऐसी गतिविधियों के लिए पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

राज्य में पेड़ों की कटाई को बहुत गंभीर मामला बताते हुए न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार द्वारा उसके समक्ष पेश की गई अंतरिम रिपोर्ट चिंताजनक तस्वीर पेश करती है।


ALSO READ:


रिपोर्ट में अदालत को बताया गया कि बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। पीठ ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से पूछा कि राज्य द्वारा पेड़ों को हटाने समेत विकासात्मक गतिविधियां शुरू करने की तत्काल इतनी क्या मजबूरी है। मुख्य सचिव को यह भी बताने का निर्देश दिया गया कि क्या राज्य ने ऐसी गतिविधियों के लिए पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।


ALSO READ:


पीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की। इससे पहले दिन में न्यायालय ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कटाई मामले का संज्ञान लेते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र का तत्काल दौरा करने का निर्देश दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

और पढ़ें
मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर किया कड़ा जवाब
Newspoint
Mohammed Shami Retirement: विराट-रोहित के बाद मोहम्मद शमी ने भी लिया संन्यास? जानें वायरल दावे का सच
Newspoint
BPRD ड्राइवर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
Newspoint
UPSC CSE 2025: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Newspoint
'द रॉयल्स' के लिए भूमि पेडनेकर ही थी मेरी पहली पसंद : निर्देशक प्रियंका घोष
Newspoint
अली फजल ने टॉम क्रूज संग शेयर की तस्वीर, बताया हॉलीवुड स्टार को किस चीज की जरूरत नहीं है
Newspoint
विराट कोहली के संन्यास से इंग्लैंड को बड़ा फायदा होगा : मोईन अली
Newspoint
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाये ये आसान उपाय,होगा लाभ
Newspoint
सफेद जर्सी में दिखेंगे RCB फैंस? IPL 2025 में विराट को लेकर बड़ा ट्रिब्यूट प्लान? जानिए क्या है सच्चाई
Newspoint
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या यह है खरीदारी का सही मौका?
Newspoint